हरदोई, मई 27 -- सांडी। क्षेत्र में लगातार चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि परसापुर, लाहौरीपुरवा, सादुल्लापुर और रौरा समेत कई क्षेत्रों में इन दिनों बड़े पैमाने पर खेतों से अवैध मिट्टी खनन कर सप्लाई की जा रही है। आरोप है कि कुछ खनन माफिया खेत मालिकों की जरूरत का हवाला देकर तहसील से अनुमति लेते हैं। फिर उसी अनुमति की आड़ में दूसरे स्थानों पर ऊंचे दामों में मिट्टी की सप्लाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- परौर में अवैध खनन पर शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने लाहौरीपुरवा क्षेत्र में छापेमारी की और अवैध मिट्टी लाद रही ट्रैक्टर-ट...