चतरा, मई 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि रेलवे लाइन के निर्माण में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ बीडीओ सह प्रभारी सीओ देवलाल उरांव के लिए महंगा साबित हुआ। बताया गया कि बीडीओ देवलाल उरांव को सीओ के प्रभार से विभाग ने मुक्त कर दिया है। साथ ही सिमरिया सीओ गौरव को टंडवा अंचल का प्रभार सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार शिवपुर कठौतिया रेलवे लाइन के निर्माण में धनगडा के पदमपुर, रक्शी समेत अन्य गांवों में नियम के विरुद्ध सीओ देवलाल उरांव ने डीसी के निर्देश पर चार कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद ज्योति कंस्ट्रक्शन द्वारा अवैध मिट्टी उत्खनन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- पट्टों की जांच कराए जाने की मांग इसकी सूचना पर प्रभारी सीओ ने अभियान चला कर बीस भारी वाहनों को तीन दिन पूर्व जब्त किया। इस मामले में रसूखदारों के पैरवी स...