साहिबगंज, जून 9 -- मंडरो। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश के आलोक में विद्यालयों में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी की रोकथाम तथा विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जून को साहिबगंज स्थित सिद्धू-कानू सभागार में पूर्वाहन 11 बजे से आयोजित होगा।कार्यशाला में जिले के सभी कोटि के सरकारी,सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जहां कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई संचालित होती है।प्रशिक्षण में विद्यालयों के प्रहारी क्लब के सदस्य, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं दो-दो वरीय शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान निषिद्ध मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, इसकी रोकथाम के उपाय, व...