रुडकी, जून 23 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर कस्बे के बीज गोदाम के पास एक मकान पर छापेमारी कर करीब 40 किलोग्राम अवैध मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई और अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। मंगलवार को उप-निरीक्षक नितिन बिष्ट पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम हैदरी चौक के पास पहुंची, तो एक मुख़बिर ने सूचना दी कि बीज गोदाम पर स्थित नूर हसन के मकान में सोनू और उसके भाई अवैध रूप से पशु का कटान कर रहे हैं और उस मांस को बेचने की फिराक में हैं। यह भी पढ़ें- अवैध मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...