नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के तुगलपुर गांव में कथित अवैध मांस के व्यापार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार को धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिवक्ता ने बताया कि गांव में सब्जी मंडी के समीप नरेन्द्र उर्फ चुप्पे उर्फ नवीत चेची और उसके सहयोगियों द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मांस का व्यापार किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। दुर्गंध और गंदगी के कारण गांव के कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने 30 जुलाई 2025 को पुलिस और अन्य उच्च अधिकारियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद से अवैध मांस व्यापार से जुड़े लोग उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखने लगे। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.