लातेहार, अप्रैल 14 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ साप्ताहिक मंगलवार बाजार में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लीटर महुआ शराब एवं हड़िया को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह अभियान थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार के निर्देश पर चलाया गया।अभियान का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार ने किया। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र सहित आसपास के कई इलाकों में गश्त और छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बेची जा रही महुआ शराब और हड़िया को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया,जिसे सड़क पर बहाकर नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महुआ शराब और हड़िया की बिक्री कानूनन अपराध है। यह भी पढ़ें- अवैध महुआ शराब बरामद उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रव...