भागलपुर, अप्रैल 14 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट आनंदपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधीकुरा गांव में छापेमारी कर 30 लीटर महुआ शराब बरामद की। हालांकि पुलिस को मौके से कोई कारोबारी हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों से भी इस संबंध में सूचना देने की अपील की गई है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.