सराईकेला, मई 28 -- सरायकेला। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। छापेमारी में नीमडीह थाना क्षेत्र के पुड़ियारा गांव में चल रहे अवैध महुआ शराब निर्माण अड्डे को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए कार्रवाई की गई। सूचना मिली कि नीमडीह थाना क्षेत्र के ग्राम-पुड़ियारा में अवैध रूप से शराब चुलाई का काम चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने बीते मंगलवार को उक्त स्थल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 300 किलोग्राम जावा महुआ को मौके से बरामद किया और शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया। सभी अवैध उत्पाद प्रदर्श को जब्त कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...