गुड़गांव, जून 2 -- सोहना, नरेश कुमार। पर्यटन निगम की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों को खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया। स्थानीय नागरिकों ने मकानों को खाली करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रशासन बुधवार को पर्यटन निगम की जमीन पर बनें करीब 200 मकानों पर बुधवार को पीला पंजा चलाने की तैयारी में जुटा। सोमवार को सोहना पहुंचे डीटीपी आरएस भाट ने हरियाणा पर्यटन निगम की करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे लगभग 200 परिवारों को जल्द से जल्द जमीन को खाली करने की चेतावनी दी थी। डीटीपी की चेतावनी के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया था। पर्यटन निगम की जमीन पर पक्के-कच्चे और किराए के मकानों में रहने वाले लोगों ने सोमवार की देर रात से ही यहा से पलायन करना शुरू कर दिया। मकानों को खाली करने सिलसिला मंगलवार को पूरे दिन चलता रहा। इतना ही नही...