सहारनपुर, मार्च 20 -- बड़गांव। बड़गांव क्षेत्र के गांव बहेड़ा में अवैध रूप से संचालित भ्रूण लिंग जांच केंद्र पर रोहतक और पानीपत की पीसीपीएनडीटी संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने गांव बहेड़ा स्थित एक मकान पर छापा मारा। जांच में सामने आया यह गिरोह हरियाणा के विभिन्न जिलों से गर्भवती महिलाओं को यहां लाकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करता था। इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। टीम में रोहतक के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी, रणजीत, पानीपत से डॉ. अभय वत्स, डॉ. ललित कुंडू और डॉ. ज्योति दहिया शामिल रहे। टीम ने 15 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा भी किया। कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.