विकासनगर, जनवरी 3 -- पछुवादून में अवैध खनन भंडारण और नदियों में अवैध तौर पर किए जा रहे उप खनिज चुगान को लेकर अब प्रशासन कुछ सख्त रवैया अख्तियार करने लगा है। शनिवार को खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध भंडारण को जेसीबी से नष्ट किया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अवैध भंडारण और अवैध उप खनिज चुगान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को खनन विभाग की टीम पछुवादून के परवल में टोंस नदी किनारे पहुंची, जहां रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर उप खनिज चुगान कर अवैध भंडारण किया जा रहा था। विभागीय टीम ने मौके पर ही जेसीबी मशीन से अवैध भंडारण को नष्ट कर दिया। जिला खनन अधिकारी एश्वर्या शाह ने बताया कि बीते कुछ दिनो से लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान वाहन सीज और भंडारण सस्पेंड हो रहे हैं। अब अवैध स्टॉक को ...