महाराजगंज, मई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता और सीओ अनिरुद्ध कुमार की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम बढ़ईपुरवां में एक शख्स के घर छापेमारी की। यहां अवैध भंडारण किया हुआ तकरीबन 700 लीटर डीजल पकड़ा है। एसडीएम को सूचना मिली कि एक शख्स भारी मात्रा में डीजल का भंडारण कर नेपाल भेजने की फिराक में है। इस पर एसडीएम ने सीओ अनिरुद्ध कुमार, पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल और एसओ अंकित सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर गैलन और ड्रम में रखा डीजल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि डीजल को सीज कर पूर्ति निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।एसडीएम ने बताया कि इसी दिन करमहिया चौराहे पर पेट्रोल की अवैध बिक्री पकड़ी गई है। यहां गैलन में रखा गया तकरीबन 50 ...