अवैध ब्रेकर पर उछली बाइक और चली गई जान, गाजियाबाद में 34 साल के युवक की मौत
गाजियाबाद, जून 10 -- गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में अवैध ब्रेकर पर बाइक उछलने के बाद गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने छह जून को हुए हादसे की शिकायत मंगलवार को पुलिस से की। भोपुरा की गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले 34 साल के राहुल कुमार हिंडन एयरबेस में संविदा पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी मीनाक्षी, 15 साल का बेटा, 10 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। राहुल के साले सुमित ने बताया कि छह जून की रात भोजन के बाद बच्चों ने मीठा खाने की इच्छा जताई। राहुल घर से रुपये लेकर राजेंद्रनगर स्थित एक मिठाई की दुकान पर रसमलाई लेने गए थे। वहां से लौटते समय साढ़े 11 बजे के करीब सेकेंड आरएम ब्लॉक के सामने एक ब्रेकर आ गया और अचानक बाइक उछल गई। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पोलियो का वायरस मिला, सीवरेज प्लांट के पानी की रिपोर्ट से हड़कंपकई फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.