सासाराम, मई 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष से डीएम उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी पर्व-त्योहारों, विशेषकर बकरीद को लेकर जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में प्रशासन द्वारा अवैध बूचड़खानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- कुर्बानी स्थल के अपशिष्ट पदार्थों का निष्पादन करेगा नगर निगम यह भी पढ़ें- किसी भी प्रकार की अफवाह...