बोकारो, मई 27 -- बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ बुधवार को व्यापक अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक ढोरी के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सीताराम यूइके के नेतृत्व में फुसरो के सेंट्रल कॉलोनी मकोली से लेकर मकोली मोड़ तक अवैध बिजली कनेक्शन के तार काटे गए। अभियान के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से खींचे गए बिजली तारों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्तियों और टीम के बीच तीखी बहस बाजी भी हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह भी पढ़ें- घर-घर बिजली चेकिंग अभियान बना बवाल, महिलाओं ने खोला मोर्चा, बुलानी पड़ी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...