गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के विशुनपुर थाना में बिजली विभाग ने अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता घाघरा करमा उरांव ने विशुनपुर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिकी के अनुसार, 7 अप्रैल को विभागीय टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान विशुनपुर बनालात निवासी राजेश प्रसाद साहू,गोबिंद सिंह,रामवृक्ष सिंह और बाबूराम लोहरा को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। बताया गया कि ये सभी बिना वैध कनेक्शन या मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से आवश्यक साक...