गुमला, जून 20 -- गुमला। जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को सदर एसडीओ अखिलेश कुमार और जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान गुमला अंचल के खोरा क्षेत्र में अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए एक बालू लदा हाइवा पकड़ा गया। प्रशासन ने वाहन को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए गुमला थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।इसके अलावा सिसई प्रखंड के पोड़ा गांव स्थित बालूघाट का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान बालू उठाव और भंडारण से जुड़े कार्यों की जांच की गई तथा नियमों के अनुपालन की स्थिति देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...