अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
देवघर, जून 27 -- चितरा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा बालू उठाव एवं परिवहन पर रोक के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में चितरा पुलिस ने गुरुवार देर रात गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित अजय नदी घाट से अवैध रूप से बालू लादकर एक ट्रैक्टर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्ती दल ने आसनबनी मुख्य सड़क पर वाहन की घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोक लिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि अवैध बालू लोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.