जहानाबाद, मई 29 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने की पुलिस के द्वारा गुरुवार की रात में अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि ट्रैक्टर चालक अवैध तरीके से बालू लेकर जा रहा है, तभी पिछा करके प्रसादी इंग्लिश के पास से वाहन को जब्त किया गया है। जब्त ट्रैक्टर के गिरफ्तार चालक को थाना लाया गया एवं केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार चालक जीतू कुमार को जेल भेजा गया है। इस मामले में पूछताछ में जो जानकारी मिली है उस पर कार्रवाई किया जा रहा है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी हाल में अवैध बालू का आवागमन नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को किया जब्त जो भी अवैध बालू के कारोबार में शामिल पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लगातार अभ...