गाजीपुर, अप्रैल 11 -- जमानियां। क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, खनन विभाग, परिवहन विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना वैध कागजात के अवैध बालू लदे नौ ओवरलोड ट्रेलर पकड़े गए। ये वाहन गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते लगातार आवाजाही कर रहे थे, जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा था। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि अवैध और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...