अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
पाकुड़, जून 8 -- अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। रविवार देर शाम अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने दुल्मीडांगा चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों से बालू परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर स्थानीय थाना की अभिरक्षा में रख दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। सीओ ने कहा कि अवैध खनन और बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.