गुमला, मई 19 -- गुमला। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। गुप्त सूचना के आधार पर अरमई बाईपास के समीप छापेमारी कर पुलिस ने ट्रैक्टरों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों को अरमई बायपास चौक स्थित पुलिस पिकेट में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...