गंगापार, मई 13 -- शहर से बारा तहसील की ओर बुधवार को जा रहे एसडीएम बारा डॉ गणेश कन्नौजिया ने डंपर को रोकने का प्रयास किया तो डंपर चालक हाईवे से करमा रोड की ओर लेकर भाग निकला। इस बीच एसडीएम ने घूरपुर पुलिस को फोन करके सूचना दी तो पुलिस ने दौड़ाकर डंपर को पकड़ लिया और थाने लाकर सीज कर दिया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी थाना घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए डंपर बालू लदा था जो ओवर लोड और जिसमें कोई प्रपत्र भी नहीं था। उसके खिलाफ परिवहन, खनन, सहित सेल्सटेक्स विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...