देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि जिला खनन कार्यालय की टीम द्वारा नगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जब्त वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे खनन निरीक्षक आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गायत्री कॉलोनी, बिजली कोठी व देवसंग के समीप औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जीपीएस लोकेशन पर नीले रंग का न्यू हॉलैंड कंपनी का ट्रैक्टर बिना वैध परिवहन चालान के बालू ढोते पकड़ा गया। ट्रेलर पर करीब 100 सीएफटी बालू लदा था और उससे पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे स्पष्ट हुआ कि बालू नदी तल से उठाया गया है। टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार के बावजूद कोई भी वैध काग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.