पूर्णिया, जनवरी 25 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रानीपतरा से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू और मिट्टी माफियाओं के बीच हड़कंप का माहौल है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खनन अधिकारी द्वारा जब्त ट्रैक्टर को थाने के हवाले किया गया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मंझेली, महेंद्रपुर, महाराजपुर, गौरा, सपनी, रामघाट, बेलौरी, रानीपतरा और डलिया घाट जैसे इलाकों में अवैध मिट्टी का खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का मानना है इलाके में कि कई घाटों एवं खेतिहर जमीन पर अब भी...