लातेहार, फरवरी 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने मुख्य सड़क पर कुटमु के पास शुक्रवार की शाम छापामारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त की है। पुलिस के छापामार टीम को देख कर ट्रैक्टर का ड्राईवर भागने में सफल हो गया। ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन कर बेचने के मामले में थाना में उसके अज्ञात चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि नदी से अवैध ढंग से बालू का खनन कर उक्त ट्रैक्टर से लाने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के आलोक में जब छापामारी करते हुए इसकी जांच - पड़ताल की जा रही थी तो इसी दौरान अवैध बालू से लदे उक्त ट्रैक्टर को कुटमु पेट्रोल पंप के निकट मुख्य सड़क पर जब्त की गई। अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को थाना लाया गया और मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैक्टर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.