पाकुड़, फरवरी 14 -- अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया गया जब्त महेशपुर, एक संवाददाता। सीओ संजय कुमार सिंहा ने शुक्रवार को थाना प्रभारी रवि शर्मा के साथ अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि बाबुदाहा मैदान के पास अवैध तरीके से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। बताया कि जब्त ट्रैक्टर की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फोटो संख्या - 12 - थाने में जब्त बालू लदा ट्रैक्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.