पाकुड़, फरवरी 27 -- मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पोचाथोल में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्ती के दौरान पुलिस दल ने बिना चालान के बालू ले जा रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर संख्या जेएच 17 जी 0575 को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, मालपहाड़ी ओपी की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी पोचाथोल के पास उक्त ट्रैक्टर को रुकवाया गया। जांच के क्रम में चालक बालू के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रैक्टर पूरी तरह से ओवरलोड पाया गया। पुलिस द्वारा इस मामले की सूचना और विस्तृत प्रतिवेदन जिला खनन पदाधिकारी को भेजी गई। प्रतिवेदन के आधार पर जिला खनन निरीक्षक ने त्वरित संज्ञान लिया और ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध सरकारी नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन व परिवहन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्...