अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों से बाजार में बढ़ी परेशानी, दुर्घटना की आशंका
पूर्णिया, जून 5 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। क्षेत्र में अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनभर बाजार की मुख्य सड़कों पर बालू लदे ट्रैक्टर धड़ल्ले से दौड़ते नजर आते हैं। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच तेज रफ्तार से गुजरने वाले बालू लदे ट्रैक्टर सड़क पर धूल का गुबार उड़ा देते हैं। कई बार ट्रैक्टरों से बालू सड़क पर गिरता रहता है, जिससे आसपास की दुकानें, घर और सड़कें धूल से पट जाती हैं। इससे न केवल कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दुकानदारों के अनुसार कसबा रेलवे स्टेशन से नेहरू चौक, मदरसा चौक, रानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.