चक्रधरपुर, मई 29 -- सोनुवा। जिला खनन विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार अहले सुबह एनएच 320डी के सोनुवा थाना क्षेत्र बैधमारा रेलवे फाटक के पास अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सोनुवा थाना को सौंप दिया गया। विगत मंगलवार सुबह भी सोनुवा पुलिस ने अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया था। पुलिस व खनन विभाग की कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार बदस्तूर जारी है। प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बालू लेकर ग्रामीण सड़कों के रास्ते चक्रधरपुर, कराईकेला क्षेत्र तक अवैध बालू परिवहन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- रेहला थाना क्षेत्र में बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...