चतरा, मई 28 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर सीओ विकास कुमार टुडू ने अवैध उत्खनन कर अलग-अलग नदी से ला रहे तीन ट्रैक्टर बालू जब्त किया गया है। जबकि ट्रैक्टर चालक को भगा दिया गया या मौके का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पलामू जिला बोर्डर पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर से पैसा वसूली करने गये सफेद पोश कुछ लोगों को ट्रैक्टर संचालकों एवं बालू कारोबारियों ने जम के धुनाई किया गया है। अंचलाधिकारी के द्वारा जब्त तीन ट्रैक्टर बालू के संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी प्रतापपुर के द्वारा अवैध उत्खनन कर ला रहे तीन ट्रैक्टर बालू जब्त किया गया है। अंचलाधिकारी विकास कुमार टुडू के लिखित आवेदन पर प्रतापपुर थाना कांड संख्या 51/26 के तहत त...