देवघर, मई 11 -- अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई पुलिस के साथ पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव में बालू माफियाओं द्वारा पुलिस के साथ झड़प किया गया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर पथरड्डा ओपी प्रभारी मोतीलाल देवगम अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गए थे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक व मालिक एवं मजदूरों के विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार पतरो नदी सरपत्ता घटा से अवैध बालू लोड कर ढीबा गांव की ले जाया जा रहा था। उसी दौरान सूचना पाकर पहुंची पथरड्डा पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर को रोकने को कहा तो चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर ट्रैक्टर को पकड़ने पर चालक, मजदूर और ट्रैक्टर मालिक ओपी प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ हाथापाई पर उतर गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक...