चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- सोनुवा, संवाददाता। एनएच 320डी से गुजर रहा अवैध बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित गोलमुंडा गांव के एक घर में घुस गया। गनीमत यह रही है घटना के वक्त घर में सो रहे परिवार के सात सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे की बतायी जा रही है। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से पीड़ित चक्रधर बानरा के घर को क्षति पहुंची है। घटना के बाद पहुंची सोनुवा पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। बता दें कि एनएच 320डी में गोइलकेरा व गुदड़ी के अवैध बालू घाटों से करीब एक सौ से ज्यादा ट्रैक्टर चक्रधरपुर तरफ जाते हैं। इस दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की रफ्तार काफी तेज रहती है। पहले भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...