कौशाम्बी, जून 20 -- चायल तहसील क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा में बगैर परमीशन मिले बालू डंप किए जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम चायल की जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए परिवाद दायर करते हुए बालू की नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। अवैध भंडारण के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार से जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि ग्राम कादिरपुर नेवादा में प्रयागराज के सेमरी खनन पट्टा क्षेत्र से टीवीआरओएस फर्म टेक्नोलॉजी प्रो. शाकामुरी नवीन द्वारा बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किए बालू का भंडारण किया गया है। भंडारित बालू की अनुमानित मात्रा लगभग 6000 घनमीटर पाई गई, जिसे सीज करते हुए परिवाद दायर कर नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। इस स्थल पर भंडारण के ...