अवैध बालू परिवहन में इस्तेमाल ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 15 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुय बहादुरपुर-सुमेरा मार्ग स्थित बनकट के समीप अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर-डाला जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू परिवहन कराने वाले एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया, जबकि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। गिरफ्तार लाइनर की पहचान प्रेमजीत कुमार निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना परासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रेमजीत कुमार अवैध बालू लदे वाहनों को सुरक्षित रास्ता दिखाने तथा उन्हें पुलिस जांच से बचाकर गंतव्य तक पहुंचाने का काम करता था। परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरपुर-सुमेरा मार्ग से एक ट्रैक्टर पर अवैध बालू लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.