देवघर, दिसम्बर 7 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने छापेमारी अभियान चलाकर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार खान पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से ट्रैक्टर चालक द्वारा निर्भीक होकर बालू का अवैध उठाव किया जा रहा हैं। इस क्रम में छापेमारी दल ने हनुमाननगर और सिकदारडीह बालू घाट से दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू ढोते पाया गया। दोनों ट्रैक्टरों को मौके पर ही जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जसीडीह थाना को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के कई बालू घाटों से लगातार अवैध बालू उठाव की शिकायतें मिलती रही है। इसको लेकर पुलिस एवं खान विभाग संयुक्त रूप से सख्त निगरानी रख रहे हैं। ताकि बालू माफ...