कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश के बाद शुक्रवार रात तहसील प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम अरुण कुमार ने टीम के साथ फतेहपुर सहावपुर के समीप चेकिंग अभियान चलाया। बिना वैध रवन्ना के बालू लेकर जा रहे एक डंपर को सीज कर दिया। डंपर पिपरी थाने में खड़ा करा दिया। एसडीएम अरुण कुमार ने स्पष्ट किया कि इलाके में अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन में कुशीनगर के दो डंपर व ट्रैक्टर सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...