देवघर, मार्च 25 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर सीओ अमृता कुमारी के आवेदन पर गुरुवार को रिखिया थाना में एक ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ अवैध बालू परिवहन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस गाड़ी जब्त कर चालक व मालिक की तलाश में जुटी है। ट्रैक्टर चालक ने मालिक के कहने पर सरकार से बिना अनुमति नदी से बालू उत्खनन कर परिवहन के लिए ले जा रहा था। मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर अधिकारियों को पत्राचार किया गया था। उसके आधार पर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...