गढ़वा, मार्च 5 -- धुरकी, प्रतिनिधि। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध बालू परिवहन करते हुए पांच टीपर वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और प्रशासन को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में देर रात और सुबह के समय अवैध तरीके से बालू का परिवहन किया जा रहा था। उक्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर जांच की गई। जांच के दौरान पांच टीपर वाहनों को अवैध रूप से बालू ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि इन वाहनों के पास बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात नहीं थे। उसके बाद ...