देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। रिखिया पुलिस ने शनिवार को गश्ती के दौरान अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिखिया हाट क्षेत्र से बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर बिना वैध कागजात के बालू का परिवहन कर रहा था, जिसे रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालक बालू परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार का वैध चालान या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को देते हुए सीओ को पत्राचार कर चालक व मालिक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.