पलामू, मई 10 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना के किशुनपुर ओपी की पुलिस ने खामही टोला मोतियाखाला में अवैध बालू उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर को जब्त किया है। ओपी प्रभारी एसआइ रंजीत सिंह ने बताया है कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर अमानत नदी घाट से बालू उत्खनन कर अवैध परिवहन कर रहा था। क्षेत्र में गस्ती के दौरान शनिवार को जब्तकर बालू लदा ट्रैक्टर किशुनपुर ओपी में रखा गया है। जिला खनन कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है। चालक पुलिस को देखकर भाग निकला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...