आदित्यपुर, फरवरी 27 -- चांडिल, संवाददाता। तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने बालू घाट जाने वाले रास्तों पर ट्रेंच काटकर रास्ते को बंद कर दिया। इसका मकसद अवैध खनन और परिवहन को रोकना है। थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुरुवार को सपादा, सिरकाडीह एवं तिरुलडीह घाट में विशेष अभियान के दौरान अवैध परिवहन मार्गों पर ट्रेंच काट कर रास्तों को पूरी तरह बाधित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन का यह कदम सिर्फ दिखावा है। कहा कि बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाना होगा, तभी इसपर पूरी तरह से रोक लग सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.