अवैध बालू खनन में सात पर मुकदमा, हड़कंप
भदोही, जुलाई 4 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट पर दो बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा। मामले में तहरीर पर सात आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। उधर, मौका पाकर वाहनों के चालक फरार हो गए।खान निरीक्षक ने तहरीर में कहा कि उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद की सूचना पर दो जुलाई को बिहरोजपुर गंगा घाट पर छापेमारी की गई। वहां पर बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए। एक ट्रैक्टर का चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर गोपीगंज कोतवाली में सुपुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और परिवहन का मामला सामने आया। पहचान के बाद बिहरोजपुर निवासी जय देवी पत्नी शीतला प्रसाद, राजन कुमार, गोलू, राकेश, अरविंद कुमार तथा शशिकांत निवासी सुजातपुर एवं धी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.