बेगुसराय, मार्च 26 -- तेघड़ा। एसडीपीओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सघन जांच अभियान चलाकर अवैध बालू खनन में लगे वाहनों को जब्त किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि बालू लदे एक टीपर, एक हाइवा, एक ट्रैक्टर जब्त कर दो चालक को गिरफ्तार भी किया गया है। गौरतलब है कि गंगा में अवैध खनन रोज जारी है। कई बार शिकायत करने पर पुलिस की इस कार्रवाई से बालू खनन में लगे धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.