मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेवाघाट स्थित गंडक नदी के घाट पर शनिवार को सरैया पुलिस ने सफेद बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। चालक भागने में सफल रहा। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानेदार प्रसन्ना कुमार एमवी ने बताया कि 1,08,000 रुपये जुर्माना लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...