अवैध बालू खनन पर प्रशासन का शिकंजा, अब तक नौ ट्रैक्टर पकड़े
आगरा, मई 25 -- जनपद में गंगा की कटरी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। हालिया कार्रवाई के बाद खननकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बीते एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। जिससे प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है। रविवार को सहावर ब्लॉक क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध बालू खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। इन वाहनों को मौके से जब्त कर लिया गया है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जोकीहाट में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का बड़ा डंडा अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति खनन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.