पटना, मई 11 -- खान एवं भूतत्व विभाग के नवनियुक्त मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि अवैध बालू खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वैध कार्य करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को दंडित किया जायेगा। डॉ. कुमार सोमवार को खान एवं भूतत्व विभाग में मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। मौके पर विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, निदेशक मनेश मीणा आदि मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक भी की। इसमें सचिव दिवेश सेहरा ने मंत्री को विभाग की वर्तमान कार्यप्रणाली, राजस्व समाहरण, वैध खनन गतिविधियों तथा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए चलाये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.