अवैध बालू खनन पर डीसी ने दिए सख्ती के निर्देश, 46 वाहन जब्त
बोकारो, मई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स (डीएमटीएफ) की बैठक में जिले में अवैध बालू खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक की समीक्षा समाहरणालय में आयोजित बैठक में खनन गतिविधियों, वैध बालू घाटों के संचालन, खनिज संपदा की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन से न केवल राजस्व की क्षति होती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित होता है। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन नियमित रूप से प्राप्त करें। साथ ही वन विभाग, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.