जमुई, फरवरी 18 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को थानाध्यक्ष विकास कुमार, खनन निरीक्षक सचिन कुमार और शिशुपाल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान के दौरान अधिकारियों ने बालू के अवैध उठाव और परिवहन पर नकेल कसते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। संयुक्त टीम की इस त्वरित कार्यवाही से अवैध खनन में संलिप्त कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा जप्त किए गए ट्रैक्टर को थाने लाया गया है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्र्त्रिरया पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आ...