देवघर, मई 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। अवैध बालू उत्खनन और परिवहन की शिकायत की जांच करने शुक्रवार को जिला खनन विभाग की टीम रिखिया थाना क्षेत्र पहुंची।

जांच के दौरान अवैध कारोबारियों की सतर्कता टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध खनन और बालू कारोबार से जुड़े लोग भूमिगत हो गए। स्थिति यह रही कि जहां आम दिनों में बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही रहती है, वहां शुक्रवार को एक भी ट्रैक्टर सड़क पर नजर नहीं आया। कई बालू घाट पूरी तरह सूने पड़े मिले। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों जिला खनन पदाधिकारी कार्यालय को डाक के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी।

टीम का निरीक्षण और प्रतिक्रिया शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रिखिया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध तरीके से बालू का उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय...